सब साथ छोड़ दें और कोई सहारा न दिखे तब बस केवल राम कवच अपना लें | Ram Ka...

सब साथ छोड़ दें और कोई सहारा न दिखे  तब बस केवल राम कवच अपना लें

जब पूजा-पाठ, सगे-सम्बन्धी, इष्ट-मित्र, सब क्रम-उपक्रम आदि विफल हो जाएँ तब राम रक्षा कवच ही मात्र ऐसा है जो सहारा बन जाता है जीवन जीने का | हमारे आध्यात्मिक गुरू सद्श्री अद्वैताचार्य जी द्वारा सदा राम नाम का प्रचार-प्रसार होता रहा | उनके द्वारा  मानस साहित्य से अनेकों ऐसी दिव्य बातें मिलीं जो संभवतः अन्यत्र नहीं सुलभ हुई होंगी | कवितावली से महाराज जी ने चुनकर यह राम रक्षा कवच सुलभ करवाया था | इसका पठन, मनन, गुनन निश्चित रूप से अध्यात्म का मार्ग प्रशस्त कर देता देता है और सदा रक्षा करता है |  

Ram Kavach - The Most Powerful Armour & The Best Protective Measure

Ram Raksha Kavach - Sab Vighno Se Raksha karne Wala ek Chmatkari Upay. Jo koee iska niranter jap karta hai usko sab kashton se shree ram ji mukti dilwate hain - yeh saty hai, aur param satya hai

राम रक्षा कवच - जब हर तरफ से निराश हो जाएँ तब करें ये चमत्कारी उपाय 

सदश्री अद्वेताचार्य जी महाराज, बहराइच (हमारे आध्यात्मिक गुरु) जिनके श्री चरणों में बैठकर बहुत कुछ सीखा, पाया और भोगा जिनसे मिला, उनको उनको ही समर्पित हैं ये मेरे छोटे-छोटे क्लिप्स........

कवितावली से

|| राम  रक्षा कवच ||

कानन भूधर वारि बयारी महाविष व्याधि दवा  अरि घेरे |
संकट कोटि जहाँ तुलसी सुत-मात-पिता-हित-बंधु न नेरे ||
राखिहैं  राम कृपालु तहां  हनुमान से सेवक हैं जेहि केरे |
नाक रसातल भूतल माहँ  रघुनायक एक सहायक मेरे ||

https://youtu.be/OmKrOqAEqCo
8Raaam



टिप्पणियाँ